Sabse bada anda kiska hota hai
Hello Friends आप सभी का हमारे ब्लॉग में स्वागत है। आज हम सबसे बड़ा अंडा किसका होता है, इस प्रश्न का उत्तर बताएंगे।
दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुमुर्ग है। शुतुरमुर्ग की दो जीवित प्रजातियां है, सामान्य शुतुरमुर्ग और सोमाली शुतुरमुर्ग। नर शुतुमुर्ग की ऊँचाई 2. 1 से 2.8 मीटर तक होता है और मादा शुतुमुर्ग की ऊँचाई 1. 7 से 2 मीटर तक होता है। दुनिया का सबसे बड़ा अंडा भी शुतुरमुर्ग का होता है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार सबसे बड़ा अंडा का वजन 2.589 किलोग्राम का था।
शुतुमुर्ग का अंडा उसके शरीर के आकार के हिसाब से दुनिया का सबसे छोटा अंडा है। कीवी अपने शरीर के आकार की तुलना में सबसे बड़ा अंडा देता है।
शुतुमुर्ग का अंडा सबसे मजबूत अंडा होता है। शुतुमुर्ग का अंडे पर एक व्यक्ति आराम से खड़ा हो सकता है। एक शुतुमुर्ग का अंडा अपने सिर पर 220 किलोग्राम और बगल में 150 किलोग्राम का दबाव सह सकता है।
शुतुरमुर्ग का अंडा 15 सेंटीमीटर व्यास के होते हैं और सामान्यतः 1.5 किलोग्राम वजन तक हो सकते हैं। अंडे एक सांप्रदायिक घोंसले में रखे जाते हैं। इस सांप्रदायिक घोंसले को डम घोसला कहा जाता है जो एक समय में लगभग 60 अंडे रखे जा सकते हैं।
नर और मादा शुतुरमुर्ग अंडे को 42 से 46 दिन तक सेते है, जब तक उनकी संतान पैदा ना हो जाए। शुतुरमुर्ग की सन्तान किसी भी अन्य पक्षी के बच्चे से बड़े होते है, और जन्म के समय शुतुरमुर्ग के चूजे मुर्गियों जितना बड़ा हो सकता है।
आज शुतुरमुर्ग केवल अफ्रीका के जंगलो में पाये जाते है, जहां वे खुले शुष्क और अर्ध शुष्क आवासों जैसे कि सवाना और सहेल, भूमध्यरेखीय वन क्षेत्र के उत्तर और दक्षिण दोनों में पाए जाते है।
- अंतरिक्ष के बारे में रोचक तथ्य | मानव शरीर आश्चर्यजनक तथ्य | मानव मस्तिष्क रोचक तथ्य
- चन्द्रमा के बारे में रोचक तथ्य | नालंदा विश्वविद्यालय रोचक तथ्य | रूस के बारे मे रोचक तथ्य
पोस्ट को पढ़कर सबसे बड़ा अंडा किसका होता है, आप जान गए होंगे। अगर पोस्ट अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों को शेयर करें।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें